जांजगीर-चांपा के मेजर ध्यानचंद हाकी मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस रैली में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सभा होगी। दूसरे चरण में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम होंगे। तीसरे चरण में डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 6 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इस रैली में करीब 10 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। वीआईपी सुरक्षा के लिए स्टेज पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की है।


