शराब में पानी मिलाकर बेचते 2 पकड़ाए:सूरजपुर में नशा नहीं चढ़ने पर पीने वालों ने शिकायत की; 288 बोतल मिलावटी शराब जब्त

सूरजपुर जिले के बिहारपुर में शराब दुकान में पानी मिलाकर बेचा जा रहा था। नशा नहीं चढ़ने पर पीने वालों ने शिकायत की। जांच में पता चला कि एक लीटर शराब में एक लीटर पानी मिलाकर दो बोतल तैयार की जा रही थीं। सूचना के बाद सरगुजा संभागीय उड़नदस्ता ने छापा मारा। टीम ने विदेशी मदिरा दुकान से पानी मिली लाइफ स्टाइल व्हिस्की की 6 पेटी में 288 बोतलें जब्त कीं। दुकान के मुख्य विक्रेता दीपक कुमार गुप्ता और कर्मचारी रामप्रताप को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 52.84 लीटर मिलावटी मदिरा, 41 ढक्कन और एक सूजा बरामद हुआ है। नशा नहीं चढ़ने पर पीने वालों ने शिकायत दर्ज कराई संभागीय उड़नदस्ता के आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी ने बताया कि आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) और 39(ख)(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में जिला सूरजपुर के आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा भी मौजूद थे। इससे पहले शराब पीने वालों ने महंगी और ब्रांडेड शराब का नशा नहीं चढ़ने की शिकायत की थी। उन्होंने मिलावट की आशंका जताई थी। इसी सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *