मौसम का हाल:सुबह बारिश से दिनभर कम रहा तापमान, शाम को मौसम हुआ ठंडा

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह तेज बारिश के कारण पूरे दिन मौसम बदला रहा। दिन का तापमान करीब पांच डिग्री तक नीचे चला गया। शाम को भी मौसम ठंडा रहा। इससे गर्मी से थोड़ी राहत रही। नमी और धूप की वजह से दिन में थोड़ी उमस भी महसूस हुई। प्रदेश में बिगड़े मौसम का असर राजधानी में भी हो रहा है। समुद्र से आ रही नमी के कारण लोकल सिस्टम से रविवार की सुबह राजधानी मे तेज बारिश हुई। करीब घंटेभर पानी गिरा। इस दौरान लगभग ढाई मिमी बारिश हो गई। बारिश और नमी के कारण दोपहर में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले तापमान करीब पांच डिग्री कम हो गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री रहा। यह नार्मल से 2.2 डिग्री कम है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज बारिश होगी। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेन की भी संभावना है। कुछ जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा भी चल सकती है। इसका असर राजधानी में भी दिखेगा। सोमवार को राजधानी में दिन का तापमान 38 डिग्री और रात में पारा 25 के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल रहेंगे। शाम-रात में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *