धनबाद के कतरास स्थित बीसीसीएल छताबाद-10 क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात ओबी डंप के पास युवक का शव मिला। घटनास्थल से खाली शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल गिलास बरामद हुए हैं। मृतक की नहीं हो सकी पहचान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की हत्या सिर पर भारी पत्थर से वार कर की गई है। पुलिस ने साक्ष्य संरक्षण के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या से पहले शराब सेवन की आंशका कतरास थाना प्रभारी असित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का समय और कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच से लगता है कि वारदात से पहले मृतक और उसके साथियों ने शराब का सेवन किया था।


