फिरोजपुर में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार:चार किलो हेरोइन बरामद, बॉर्डर पर ड्रोन से तस्करी, 2 लाख की ड्रग मनी जब्त

फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोमवार को एक कार से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4.255 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 करोड़ रुपए है। पुलिस ने 1 लाख 97 हजार 500 रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में स्वर्ण सिंह (20), गुरवंत सिंह (30), संदीप सिंह (23) और मनप्रीत सिंह (24) शामिल हैं। ये सभी फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों के रहने वाले हैं। एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, सीआईए स्टाफ को सरहद पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी की सूचना मिली थी। ड्रोन से नशीले पदार्थों की खेप मंगवाई इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में सीआईए टीम ने कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ा। यह गिरोह ड्रोन से नशीले पदार्थों की खेप भारत में मंगवा रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और नशीले पदार्थों के स्रोत का पता लगाया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों पर पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *