कांकेर जिले में एक नाबालिग ने 8 साल के बच्चे के साथ पहले तो संबंध बनाए फिर उसे मार डाला। ग्राम लखनपुरी के गड़िया पहाड़ में हरेश कुमार विश्वकर्मा का अर्धनग्न लाश मिली है। नाबालिग नशे की हालत में था उसने किसी को बता देने के डर से चाबी के पट्टे से गले में बांधकर हत्या कर दी। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदि था। शनिवार (18 मई) को उसने दुकान से फ्रूटी खरीदी और हरेश को पिलाने के बहाने पहाड़ ले गया। जहां उसने घटना को अंजाम दिया। दोनों को साथ देखा गया था वहीं, मृतक हरेश कक्षा तीसरी का छात्र था। वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था। हत्या के बाद नीचे फेंका शव पुलिस पुलिस ने सोमवार सुबह उस नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हरेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शव को फेंक दिया था। पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों के साथ गड़िया पहाड़ से शव बरामद किया। यह सुनसान इलाका है जहां कम लोग जाते हैं। दो दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी। 3 आरोपियों के शामिल होने की आशंका, जांच जारी पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ से एक से तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में 8 साल की बच्ची से फैमिली-फंक्शन में रेप:रिश्तेदार ने सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, राजधानी में हर 60 घंटे में एक बलात्कार रायपुर में 8 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने रेप किया है। बच्ची को जबरन अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को जमकर डराया धमकाया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


