अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच आज फोन पर दो घंटे से ज्यादा बातचीत हुई। पुतिन ने इस बातचीत को बहुत ज्यादा अच्छा बताया है। पुतिन ने कहा कि अगर सही समझौते हो जाएं तो यूक्रेन में कुछ समय के लिए युद्धविराम मुमकिन है। पुतिन ने कहा कि संघर्ष की असल वजह को खत्म करना होगा। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने कहा कि पुतिन ने कहा कि वो यूक्रेन के साथ भविष्य के शांति समझौते पर एक मसौदा तैयार करने के लिए काम करने को तैयार हैं। पुतिन से पहले ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर बात की। हालांकि यह बातचीत सिर्फ कुछ मिनट की ही थी। 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद से ट्रम्प अब तक 3 बार रूसी राष्ट्रपति से बात कर चुके हैं… कल रूस पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय यूनियन ट्रम्प और पुतिन के बीच बातचीत की खबर ऐसे वक्त पर आई है जब कल यूरोपीय यूनियन (EU) रूस पर नए प्रतिबंधों को ऐलान करने वाला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में हुई यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल नहीं हुए थे। इस वजह से यह प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने 16 मई को इसे लेकर X पर पोस्ट किया था। मर्त्ज ने कहा था- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का इस्तांबुल जाना एक बड़ा सद्भावना संदेश था। पुतिन नहीं आए और उन्होंने खुद को गलत साबित किया। हम रूस पर मंगलवार को ब्रुसेल्स में नए प्रतिबंधों का ऐलान करेंगे। रूसी प्रापर्टी जब्त करने का भी विचार कर रहे मर्त्ज ने कहा हम कानून ने दायरे में रहते हुए रूसी संपत्तियों को जब्त करने पर भी विचार कर रहे हैं। अगर ऐसा किया जा सकता है, तो हम करेंगे। हालांकि हमें इससे यूरोपीय मार्केट पर होने वाले असर को भी ध्यान रखना होगा। EU और G7 देशों के पास रूस की करीब 300 अरब डॉलर की प्रापर्टी फ्रीज है। इसमें से रूसी सेंट्रल बैंक के 198 अरब डॉलर रिजर्व बेल्जियम में जमा हैं। यूरोपीय नेता रूसी प्रापर्टी को जब्त करने से हिचक रहे हैं, क्योंकि इससे यूरो और EU की बैंकिंग प्रणाली पर दूसरे देशों का भरोसा कम हो सकता है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…


