लखनऊ में ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत:अजंता अस्पताल के डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ के आलमबाग के अजंता अस्पताल पर महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक महिला के गर्भाशय के ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान बड़ी लापरवाही की गई। इससे महिला की मौत हो गई। पीड़ित पति ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को शिकायती पत्र भेज कर डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर CMO ने जांच के लिए समिति बना दी है। ये था पूरा मामला कृष्णानगर के रहने वाले विजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री को दी गई शिकायती पत्र में कहा है कि पत्नी सुमन देवी का इलाज आलमबाग के अजंता अस्पताल एंड आईवीएफ सेंटर में डॉ. गीता खन्ना की देखरेख में चल रहा था। जांच में सुमन के गर्भाशय में ट्यूमर की पुष्टि हुई थी। विजय के मुताबिक डॉ.गीता के परामर्श पर सुमन को ऑपरेशन के लिए 10 अक्टूबर को उनके अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अगले दिन दोपहर में सुमन को OT में शिफ्ट किया गया। ऑपेरशन के दौरान बिगड़ी हालत ऑपरेशन शुरू होने के करीब तीन घंटे बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन सही न होने की जानकारी दी। दोबारा से ऑपरेशन की जरूरत बताई। इस बीच सुमन की तबीयत और बिगड़ गई। उसे ICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने किडनी में समस्या होने की जानकारी दी। 12 अक्टूबर की दोपहर मरीज को डायलिसिस यूनिट में शिफ्ट किया गया। एक घंटे बाद फिर से ICU में शिफ्ट किया गया। डिप्टी सीएम से की शिकायत आरोप है कि देर शाम अस्पताल प्रशासन ने दबाव बनाकर मरीज को जबरन दुबग्गा के चरक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। यहां के डॉक्टरों ने मरीज को SGPGI ले जाने की सलाह दी। इस दौरान मरीज की मौत हो गई। पति ने अजंता अस्पताल एंड आईवीएफ सेंटर के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। जांच की गई शुरू, बयान के दोनों पक्ष को बयान के लिए तलब लखनऊ सीएमओ डॉ.एनबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। अस्पताल को नोटिस भेज कर इलाज से संबंधित प्रपत्र मांगे गए हैं। महिला के पति को भी बयान के लिए बुलाया गया है। वहीं, इस मामले पर जब डॉ.गीता खन्ना से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वो अमेरिका में है। करीब 1 महीने बाद लखनऊ वापस आएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *