बलौदाबाजार में बच्चों के लिए समर कैंप:6 ग्राम पंचायतों में योग, साइबर क्राइम और करियर काउंसलिंग की जानकारी मिलेगी

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बच्चों के समग्र विकास के लिए 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन में यह कैंप चलाया जाएगा। शिविर में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक शिविर में 40 बालक और 60 बालिकाएं सहित कुल 100 विद्यार्थी शामिल होंगे। सहायक जिला क्रीडा अधिकारी आलोक गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संचालित होगा। शिविर में करियर काउंसलिंग पर होगा फोकस शिविर में नई शिक्षा नीति के तहत योग, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम जागरूकता और करियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगा। जिले के सभी विकासखंडों के व्यायाम शिक्षकों को इस कार्यक्रम में नियुक्त किया गया है। अलग-अलग ग्राम पंचायतों में होगा कैंप कैंप का आयोजन अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। गुड़ेलिया में 16 से 25 मई, नवापारा में 22 से 31 मई, अर्जुनी में 20 से 29 मई, बल्दाकछार में 17 से 26 मई, सकरी में 21 से 30 मई और सिंगारपुर में 19 से 28 मई 2025 तक शिविर चलेगा। एपीसी अरुण कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *