ध्रुव राठी ने सिख गुरुओं पर बनाया AI वीडियो हटाया:SGPC ने जताया था एतराज, दिल्ली में शिकायत; पहले कहा था- फॉलोअर्स कहेंगे तो हटाऊंगा

हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सिख गुरुओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया वीडियो हटा दिया है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) ने इस पर ऐतराज जताया था। वहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGPC) ने यूट्यूबर के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूबर ने एक वीडियो जारी कर कहा था – सिख कम्युनिटी के लोगों का कहना है कि वीडियो में सिख गुरुओं को एनिमेशन में दिखाना गलत है। लोग सोशल मीडिया पर मुझे राय दे सकते हैं। इसके बाद मैं वीडियो डिलीट करूंगा या दूसरा एक्शन लूंगा। इसके कुछ देर बाद ही यूट्यूबर ने वीडियो डिलीट कर दिया। बता दें कि यूट्यूबर ध्रुव राठी के ‘बंदा सिंह बहादुर की कथा’ पर बनाए वीडियो में सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) से एनिमेशन बनाकर चलाया था। साथ ही बंदा सिंह बहादुर को रॉबिन हुड भी बताया। इस पर ही विवाद खड़ा हुआ। वीडियो डिलीट करने के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर ये 2 बातें लिखीं… विवाद के बाद सफाई में ध्रुव राठी की अहम बातें… ध्रुव राठी ने पोल लगाकर लोगों से राय मांगी थी… अब सिलसिलेवार ढंग से पूरा विवाद जानिए… वीडियो के विरोध में नेताओं के बयान
SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा था- सिखों को अपना इतिहास जानने के लिए ध्रुव राठी की AI आधारित वीडियो की कोई आवश्यकता नहीं है। ध्रुव राठी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। वहीं, DSGMC के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “ध्रुव राठी ने सिख इतिहास और भावनाओं का अपमान किया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को रोते हुए बालक के रूप में दिखाना सिख धर्म की आत्मा का अपमान है। उसके खिलाफ धारा 295A (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत मामला दर्ज किया जाए।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *