धमनाटांड़ में मंडा पूजा, भक्तों ने की फूलखुंदी

भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के सोसोकला पंचायत अंतर्गत धमनाटांड़ गांव में रविवार रात को मंडा पूजा के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व मुखिया बजरंग महतो ने फीता काटकर किया। इसके बाद छऊ नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छऊ नृत्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं रविवार सुबह शिवभक्तों के लिए फुलखुंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शिवभक्तों ने अंगारों पर चलकर शिव-भक्ति का अटूट परिचय दिया। इसी के साथ ही मंडा पूजा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दिलीप महतो, सचिव राजेश महतो, पूरन महतो, तिलचंद पांडेय, लाल मोहन महतो, गोविंद महतो, लोबिन महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *