8वीं बोर्ड पास छात्र-छात्राओं को दी विदाई

बारियातू | आदर्श मध्य विद्यालय में 8वीं बोर्ड पास छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनिता देवी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं मन लगाकर आगे की पढ़ाई करें। ऊंचे पदों पर पहुंचकर घर और समाज का नाम रोशन करें। एसएमसी अध्यक्ष राजन कुमार ने भरोसा दिलाया कि आगे की पढ़ाई में किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे मदद करेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों को कवर फाइल, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार, महेन्द्र प्रजापति, राजेश्वर सिंह, सोनम श्वेता तिर्की, मधु कुजूर, आदित्य कुमार गंझू, अजय कुमार, सुषमा कुमारी और रिया कुमारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *