इंग्लिश स्पीच कॉन्टेस्ट में दसवीं के हर्ष रहे अव्वल, नीतेश दूसरे नंबर पर

भास्कर न्यूज | लातेहार शहर के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप जलाकर की। इंग्लिश स्पीच कॉन्टेस्ट में कक्षा 10वीं (अ) के हर्ष कुमार ने पहला, नीतेश पाठक ने दूसरा और शुभम अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया। 10वीं (ब) में रोशनी गुप्ता पहले, रागिनी कुमारी दूसरे और परिणिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 9वीं (अ) में प्रतीक कुमार पाण्डेय पहला, अभिजीत कुमार पाण्डेय दूसरा और दीपक कुमार अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। 9वीं (ब) में प्रतीक गुप्ता पहले, ऋषि कुमार दूसरे और प्रिंस कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 9वीं (स) में यशस्वी रंजन पाण्डेय पहले, खुशी कुमारी दूसरे और पल्लवी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 8वीं (अ) में देव कुमार पहले, रिशु रंजन दूसरे और अश्विन खेस तीसरे स्थान पर रहे। 8वीं (ब) में श्रेया कुमारी पहले, सौम्या कुमारी दूसरे और प्रेरणा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 7वीं (अ) में इंग्लिश रीडिंग कॉन्टेस्ट में यश गुप्ता पहले, आदित्य कुमार दूसरे और रौनक राज तीसरे स्थान पर रहे। 7वीं (ब) में आराध्या सिंह पहले, सृष्टि कुमारी दूसरे और नंदिता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। 6वीं (अ) में यश तिवारी पहले, अर्णव श्रेय दूसरे और विराट कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 6वीं (ब) में राजलक्ष्मी पहले, रितिका राज दूसरे और आरूषी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 5वीं, 4वीं और 3वीं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *