अंचलकर्मी सुधारें अपनी कार्यशैली : विधायक

भास्कर न्यूज | बारियातू लातेहार विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया। दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी आई। ग्रामीणों ने ऑनलाइन त्रुटि, म्यूटेशन में देरी, बिना सत्यापन के ऑनलाइन रसीद जारी करने, रैयती जमीन को गैरमजरूआ दिखाने और भूदान जमीन की ऑनलाइन रसीद नहीं मिलने की समस्याएं रखीं। वृद्धा पेंशन स्वीकृति से जुड़ा आवेदन भी जमा किया गया। बारियातू स्वास्थ्य उपकेंद्र व प्रखंड कार्यालय स्थित सोलर जलमीनार खराब रहने से पेयजल की समस्या से भी अवगत कराया गया।विधायक ने अंचल कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रामीणों को बेवजह परेशान करना बंद करें। अंचल कार्यालय का चक्कर कटवाना बंद हो। तय समय पर म्यूटेशन रसीद जारी करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले माह होने वाले जनता दरबार में ऐसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए।विधायक ने कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने और समन्वय बनाकर प्रखंड के विकास की गति तेज करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में बीडीओ अमित कुमार, सीओ नंद कुमार राम, बीपीओ केतन गुप्ता सहित सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे। देवनंदन प्रसाद, अनिल प्रसाद, किशोर प्रसाद, सोनू प्रजापति, नीलू शर्मा, रिंकू यादव, अशोक ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *