बालूमाथ | बालूमाथ-चंदवा मुख्य पथ पर ओवर ब्रिज के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल से गिरकर मसोमात सीता देवी 75 वर्ष घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल सीता देवी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्रीतम कुजूर ने प्राथमिक उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से नगर मंदिर पूजा करने गई थी। वापस आने के दौरान ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर कर महिला घायल हो गई। नौडीहा बाजार | नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर में माइंस संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों का विरोध मार्च निकाली जाएंगी। बताया गया कि विशुनपुर में माइंस संचालकों द्वारा थान में फर्जी एफआईआर कर स्थानीय ग्रामीणों को फंसाया गया है। इसके विरोध में 23 मई को बैठक होगी। जिसमें 1000 जनता अपना उपस्थिति दर्ज कर विरोध मार्च जताएगी। छतरपुर | मनातू थाना क्षेत्र के केदल निवासी शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी उर्फ सुरेश जी के घर पर सोमवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की है। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि 14 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा है। इसको लेकर न्यायिक दंडाधिकारी, पलामू की अदालत ने शशिकांत के विरुद्ध इश्तहार जारी किया है। निर्धारित तिथि को अदालत में हाजिर होने का निर्देश दिया है। बताया गया कि निर्धारित तिथि को न्यायालय में हाजिर नहीं होने अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


