बेटे के सामने जमीन कारोबारी रमेश उरांव की गला रेतकर हत्या

कांके डैम के पास स्थित सर्वोदय नगर में सोमवार की अहले सुबह करीब 4.30 बजे अज्ञात अपराधी ने जमीन कारोबारी की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक का नाम रमेश उरांव (40) है। वह मूल रूप से कांके के हथिया गोंदा के रहने वाले थे। कुछ साल पहले ही सर्वोदय नगर में अपना घर बनाकर पत्नी और दोनों बच्चों के साथ रह रहे थे। रमेश ने रविवार को दोनों बेटों का मुंडन कराने के बाद रात में मोहल्ले के लोगों और दोस्तों को पार्टी दी। पार्टी खत्म होने के बाद अहले सुबह अपने कमरे में सोने चले गए। करीब 4.30 बजे एक अपराधी कार से पहुंचा। गेट के पास कार खड़ी की। इसके बाद घर में घुस गया और दाउली से रमेश उरांव पर हमला कर दिया। रमेश की गर्दन रेत दी। छाती और चेहरे पर ताबड़तोड़ दाउली से मारा। रमेश की वहीं मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन शक है कि हत्या आपसी रंजिश को लेकर की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे जाम रखा कांके रोड, आश्वासन पर माने सुबह करीब 5 बजे जमीन कारोबारी की हत्या की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद उन्होंने सुबह 10:30 बजे कांके रोड स्थित गांधीनगर गेट के पास सड़क जाम कर दिया। मुख्यालय डीएसपी अमर पांडे और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के समझाने पर दोपहर 1:30 बजे जाम हटाने को तैयार हुए। तीन घंटे बाद लोग सड़क से हटे। जिसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। शोर मचाने पर पहुंची प|ी, अपराधी धक्का देकर भागा मृतक का बड़ा बेटा कनई उरांव अपने पिता के साथ कमरे में था। अपराधी जब वहां पहुंचा, तो वह हक्का-बक्का रह गया। हमलावर ने उसके सामने ही रमेश उरांव की गर्दन रेत दी। कनई ने शोर मचाया, तो प|ी रूनी उरांव बाथरूम से दौड़ते हुए कमरे में पहुंचीं। इस दौरान आरोपी वहां से निकल रहा था। रूनी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, अपराधी ने उसे धक्का मारकर गिरा दिया और बाहर निकल गया। हत्या की पूरी जानकारी मृतक के बेटे कनई उरांव ने परिजनों को दी। फिलहाल वह सदमे में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *