रांची| एशियन अंडर-15 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली जेएसएसपीएस कैडेट कनिष्का कुमारी गोराई का सोमवार को सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमडी ने कनिष्का को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही उनके कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ब्रज भूषण मोहंती को भी सम्मानित किया गया। निलेंदु सिंह ने कहा कि कनिष्का ने नन्ही उम्र में जो हौसला और दृढ़ता दिखाई है। सीसीएल परिवार की ओर से सभी वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों ने कनिष्का को बधाई दी। रांची| झारखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब इस अध्याय में रांची की स्क्वैश खिलाड़ी आध्या बुधिया का नाम भी जुड़ गया है। वे जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। आध्या बुधिया का चयन 32वीं एशियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप-2025 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 5 जुलाई तक कोरिया में आयोजित की जाएगी। इसमें आध्या बुधिया गर्ल्स अंडर-15 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। चेन्नई में 15 से 19 मई तक आयोजित चयन ट्रायल्स में गर्ल्स अंडर-15 वर्ग की भारत से शीर्ष 9 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। इस ट्रायल में आध्या बुधिया ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया और अब वो देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। आध्या बुधिया बीते आठ वर्षों से स्क्वैश खेल रही हैं और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीती हैं। आध्या बिशप वेस्टकोर्ट गर्ल्स स्कूल नामकुम की छात्रा हैं और क्रॉस कोर्ट में प्रशिक्षण ले रही हैं।


