कई इलाकों में 24 घंटे बाद आई बिजली, रात भर

रविवार को आए आंधी-तtफान का असर बिजली व्यवस्था पर सोमवार को भी दिखा। कई क्षेत्र में 24-24 घंटे तक बिजली नहीं आई। नामकुम के विभिन्न क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। दर्जनों विशाल पेड़ गिर गए हैं। जिससे आवागमन और बिजली बाधित है। कई जगहों एवं रास्ते पर अब भी पेड़ गिरे हुए हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है। लोवाडीह चौक पर मंदिर के समीप एक विशाल पेड़ गिर गया था। पेड़ की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर पोल से टूटकर पेड़ के नीचे दब गया। सोमवार को नगर निगम के लोग पेड़ की टहनी काटने पहुंचे। कुछ काटा गया था, लेकिन बीच में ही मशीन खराब हो जाने का हवाला देकर वाहन चालक वहां से चले गए। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हजारों लोग अंधेरे में डूबे हुए हैं, लेकिन आधा-अधूरा पेड़ काट कर छोड़ दिया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं किया गया और बिजली नहीं दी गई तो वे लोग बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे। आंधी में रांची शहर के दर्जनों मोहल्लों में बिजली के पोल टूट गए थे। जिनकी मरम्मत दूसरे दिन संभव हो पाई। इस कारण पिछले दिन दोपहर दो बजे गई बिजली दूसरे दिन दोपहर दो बजे के आसपास बहाल हो पाई। कई मोहल्लों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा और लोग गर्मी से बेहाल रहे। बिजली सुबह तक नहीं बहाल होने के कारण बड़े इलाके में जल संकट की स्थिति भी बनी रही। क्योंकि घरेलू मोटर पंप से जल संग्रह नहीं हो पाया। इस अवधि में पानी और बिजली को लेकर हाहाकार मचा रहा। काफी मशक्कत के बाद जेबीवीएनएल द्वारा पोल व तार की मरम्मत कर बिजली बहाल की गई। शहर के इन क्षेत्रों में आज भी दिखा असर हिनू साकेत नगर में दोपहर दो बजे कटी बिजली दूसरे दिन दोपहर में आई। पिछले तीन दिनों से राजा उलातू में बिजली गुल रही, कतारी बगान रोड नंबर 10 में बिजली का पोल गिर गया था, 20 घंटे के बाद ही बिजली बहाल हो पाई। खराबी आने के कारण रामा नगर, गणपत नगर चुटिया में भी सुबह 11 बजे के बाद बिजली बहाल हो सकी। बहुबाजार, कठर टोली और अन्य मोहल्लों में रविवार दोपहर को गई बिजली दूसरे दिन ही बहाल हुई। पूरी रात इलाके में अंधेरा पसरा रहा। डोरंडा हाईकोर्ट के समीप सुबह 11 बजे लोकल फॉल्ट के कारण एक फेज में लाइन नहीं रहने की शिकायत उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *