अंकिता वर्मा समेत कई महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की

भाजपा से जुड़ी अंकिता वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं झामुमो में शामिल हुईं। झामुमो केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए रांची की सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक सदस्यता ग्रहण की। झामुमो के केंद्रीय महासचिव व प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने इन्हें सदस्यता दिलाई। उन्होंने इन महिलाओं को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया। संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया। झामुमो ने अंकिता वर्मा को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का सदस्य बताया है। हालांकि भाजपा ने कहा हैै कि अंकिता वर्मा भाजपा कार्यसमिति की सदस्य नहीं थी। अंकिता वर्मा के अलावा सदस्यता लेने वालों में रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य एवं संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, प्रदीप मिर्धा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *