झारखंड के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज संथाल परगना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के दायरे में देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले आएंगे। इसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बात राजधानी रांची की करें तो यहां और इससे सटे जिले में दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इलाकों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं मेघ गर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली ने 6 लोगों की जान पिछले 24 घंटे के दौरान हुए बारिश और वज्रपात ने आम जीवन को प्रभावित किया। इस दौरान सबसे अधिक बारिश खूंटी में 50 मिमी में हुई। राज्य की राजधानी रांची में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोमवार को उत्तर-पूर्व इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लातेहार में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के दौरान वज्रपात भी हुआ। इस वज्रपात ने राज्य के अलग- अलग जगहों पर 6 लोगों की जान ले ले ली। जानकारी के मुताबिक गढ़वा में 3, रामगढ़ में 2, हजारीबाग में 1 की मौत हुई है। अन्य जिलों में बारिश के दौरान हुए वज्रपात से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 23 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश इधर, मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्व-पश्चिम की ओर से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 21 मई से पूरे झारखंड में आंधी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। यह स्थिति 23 मई तक रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पलामू में अब भी भीषण गर्मी अलग-अलग समय में हो रही बारिश से तापमान में अंतर तो आया है पर राज्य का पलामू प्रमंडल अब भी भीषण गर्मी झेल रहा है। बीते 24 घंटे में पलामू में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। इसके बाद भी बीते दो दिनों के मुकाबले यह तापमन 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है।


