भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर चेताते हुए कहा ट्रिपल इंजन की सरकार में जनता के घरों में लगातार बिजली गुल हो रही है। बरसात से पहले सभी ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत और पेड़ों को काटकर तारों की मरम्मत करने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने कहा दंतेवाड़ा में डबल नहीं भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है इसके बावजूद बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। दंतेवाड़ा में रविवार की रात को घंटों बिजली गुल रही लोग गर्मी से परेशान होते रहे, जिले में हफ्ते भर से बिजली की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कटेकल्याण, बालूद, मेटापाल क्षेत्र के 100 गांवों में 30 घंटे बाद सोमवार को बिजली बहल हो पाई, कटेकल्याण में अस्पताल में मरीज से लेकर आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को दंतेवाड़ा सहित आसपास के गांवों में अंधड़ के साथ बारिश हुई जिसकी वजह से कटेकल्याण सहित 100 गांवों में 30 घंटे तक ब्लैक आउट रहा लोग पानी की सप्लाई बंद होने और गर्मी से परेशान रहे। जिसके बाद सोमवार को जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा के साथ प्रवीण राणा, जिला महामंत्री विमल सलाम, महिला शहर अध्यक्ष इंद्रा शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी, इंद्रा ठाकुर, जिला अध्यक्ष गणेश दुर्गा, अजय मरकाम, राधा नाग, मन्नू वर्गीस, भोला मरकाम, रानू राव एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली ऑफिस पहुंच व्यवस्था दुरुस्त करने कहा नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी।


