भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम रानीतराई ऑटो सेंटर के पास मुख्य मार्ग पर बाइक की टक्कर से होटल संचालक मोहन कुमार साहू घायल हो गया। मोहन ने बताया कि रविवार को ग्राम रानीतराई में डबरी से डिब्बा में पानी भरने के बाद हाथ ठेला में रखकर घर ले जा रहा था। इस दौरान शाम 6.30 बजे रानीतराई ऑटो सेंटर मेन रोड पर जेवरतला से राजनांदगांव की ओर आ रही बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद राजकुमार साहू, विवेक साहू ने राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराए। देवरी थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम परसोदा टर्निंग के पास दो बाइक में टक्कर होने से पिता व बेटी घायल हो गए। ग्राम सनौद निवासी टेकराम साहू ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3.30 बजे बेटी गोपिका साहू के साथ बाइक से दल्लीराजहरा से बालोद होकर घर जा रहे थे। इस दौरान परसोदा टर्निंग के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक से गिरने से दोनों को बेहोशी की हालत में लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से धमतरी के अस्पताल में रेफर किया गया। बेटी का इलाज चल रहा है।


