गीला कपड़ा सुखाते वक्त लगा करंट, बुजुर्ग की मौत

बालोद| गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम टेकापार में गीला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट के संपर्क मंे आने से खम्हन लाल जोशी (60 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार हुआ। गुंडरदेही थाने के टीआई मनीष शेण्डे, एएसआई एआर धनेलिया के अनुसार रविवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच घटना होने के बाद ग्रामीणों से जानकारी मिली। खम्हन घर में अकेला रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *