दैनिक भास्कर की पड़ताल के बाद पुलिस पहुंची नशे के लिए बदनाम इलाकों में

भास्कर न्यूज | अमृतसर अवैध शराब के लिए बदनाम अन्नगढ़ इलाके संबंधी दैनिक भास्कर में प्रकाशित न्यूज के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और सोमवार को पुलिस चौकी के सामने और पीछे की गलियों में सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान डीसीपी सिटी-1 विशाल जीत सिंह ने खुद संभाला। मजीठा के विभिन्न इलाकों में जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की हुई मौत के बावजूद अमृतसर कमिश्नरेट के सी डिविजन थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते अन्नगढ़ इलाके में सरेआम नाजायज शराब की बिक्री हो रही थी। जिसका खुलासा दैनिक भास्कर की टीम ने 2 दिनों (शनिवार और रविवार) को की गई इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट के दौरान किया। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने पर जिले की पुलिस हरकत में आई और सोमवार को डीसीपी सिटी-1 विशाल जीत सिंह ने अपनी टीम एसीपी गगनदीप सिंह, थाना गेट हकीमां की एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत कौर और अनगढ़ चौकी इंचार्ज एएसआई अश्वनी कुमार समेत भारी पुलिस बल के साथ अनगढ़, भराड़ीवाल, वरियाम सिंह कॉलोनी आदि इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया। डीसीपी सिटी-1 विशाल जीत सिंह ने बताया कि इस दौरान जिन व्यक्तियों पर पहले से नाजायज शराब बेचने के आरोप में केस दर्ज हैं और वे जमानत पर बाहर हैं, उनकी रिहायशों की गहराई से जांच की गईं। विधानसभा हलका पश्चिम में शाम करीब 5 बजे समाज सेवक कमल कुमार ने युद्ध नशे विरूद्ध मुहिम के तहत एक पैदल मार्च निकाला। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के अभियान का हिस्सा बन कर नशों को जड़ से खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि आज की यह रैली निकाली गई है। जब उनसे पूछा गया कि ग्वाल मंडी इलाके में भी कच्ची और देसी शराब सरेआम बिक रही है, तो उन्होंने कहा कि वह नाजायज शराब और अन्य नशा बेचने के कारोबार को उखाड़ फेंकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *