मिट्टी में दबने से तीन मजदूरों की मौत:बुधनी में ब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे; एक को बचाया

सीहोर जिले के बुधनी में सोमवार मिट्‌टी में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। घटना जिला मुख्यालय से 125 किमी दूर शाहगंज थाना क्षेत्र के सियागहन गांव की है। शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि सियागहन गांव में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चार मजदूर निर्माण के लिए दूसरी पुलिया के पास से मिट्टी खोद रहे थे, जहां अचानक मिट्टी धंस गई, चारों उसमें दब गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन मजदूरों को वक्त रहते निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंसा
बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि यहां राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पुलिया का निर्माण कार्य करा रहा है। ये पुलिया सियागहन और मंगरोल गांव को जोड़ती है। पुलिया की रिटेनिंग वॉल बनाते समय पहले से बनी रोड की रिटेनिंग वॉल का स्लैब धंस गया। मिट्‌टी में 4 लोग दब गए थे। एसडीओपी ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। वीरेंद्र को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि तीन की मौत हो गई। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पुल निर्माण में काम कर रहे मजदूरों को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है, जिसकी भी लापरवाही जांच में सामने आएगी, उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। हादसे में इनकी मौत घायल को नर्मदापुरम रेफर किया हादसे की चार तस्वीरें देखिए- ये खबर भी पढ़ें… पोकलेन मशीन का पंजा गिरने से युवक का पैर कटा:छतरपुर में परिजन ने 3 घंटे हाईवे किया जाम छतरपुर में निर्माणाधीन पुल पर पोकलेन मशीन का पंजा गिरने से युवक का पैर कटकर अलग हो गया। पहले उसे बक्सवाहा के अस्पताल भेजा गया। यहां से गंभीर हालत में उसे सागर रेफर कर दिया गया। युवक के कटे पैर को भी एंबुलेंस से ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *