हनुमानगढ़ में फायरिंग कर भाग रहे 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने हथियारबंद ए श्रेणी की नाकाबंदी तोड़कर पुलिस वाहन को टक्कर मारी। बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर भी फायरिंग की। पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में पहले की फायरिंग
एसपी अरशद अली ने बताया कि पीलीबंगा थानाधिकारी अशोक बिश्नोई से सूचना मिली कि डस्टर कार में सवार बदमाशों ने रावतसर फाटक के पास फायरिंग की है। जो श्रीगंगानगर की ओर भागे हैं। एसपी ने सूचना के बाद गोलूवाला थाना पुलिस को ए श्रेणी की हथियारबंद नाकाबंदी करने के निर्देश दिए थे। नाकाबंदी तोड़ भागे, पुलिस वाहन को मारी टक्कर
एसपी अरशद अली ने बताया कि सूचना पर गोलूवाला थाना पुलिस के जवानों ने रात में नाकाबंदी की तो इस नाकाबंदी को तोड़ते हुए बदमाश आगे निकल गए। गोलूवाला पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाश गाड़ी को भगाकर ले गए। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए पुलिस वाहन को टक्कर भी मारी। पुलिस ने किया जवाबी फायर और घेराबंदी कर दबोचा
एसपी अरशद अली ने बताया कि पुलिस जवानों ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों की गाड़ी का पीछा जारी रखा। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों की गाड़ी को रोककर घेरा देकर मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया की सबसे अच्छी बात ये रही कि फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बदमाशों को हल्की चोट आई है। एसपी अरशद अली ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों की पहचान राजेंद्र कुमार उर्फ राजू (32) पुत्र शिवप्रकाश बेनीवाल निवासी वार्ड 1 गोलूवाला सिहागान, विकास कुमार (25) पुत्र दलीप कुमार बिश्नोई निवासी वार्ड 21 मंडी पीलीबंगा और पवन कुमार (25) पुत्र सुभाष भाट निवासी पुलिस थाना पीलीबंगा के पीछे वार्ड 25 मंडी पीलीबंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने डस्टर कार जब्त की है। बदमाशों से लोडेड पिस्टल बरामद
एसपी अरशद अली ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से एक लोडेड पिस्टल और दो खाली मैग्जीन बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज हैं। पुलिसकर्मियों को मिलेगा नगद पुरुस्कार और प्रशंसा पत्र
एसपी अरशद अली ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने में बहादुरी का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसा पत्र और नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, बोलेरो ड्राइवर हरविन्द्र सिंह हैं। ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल
बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में गोलूवाला थाना प्रभारी लालबहादुर चंद्र, एएसआई विजेन्द्र कुमार, हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, भागचंद और बोलेरो ड्राइवर हरविन्द्र सिंह शामिल रहे।


