RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ सहित 4 को समन:जांच के लिए टीम गठित, लोकायुक्त ने IT से जब्त सोने और कैश की जानकारी मांगी

भोपाल के जिस आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में लोकायुक्त ने सोमवार को सभी पांच आरोपी को समन जारी की है। जिन लोगों को समन जारी किए हैं, उनमें सौरभ शर्मा, उसकी मां, पत्नी और चेतन सिंह गौर, शरद जयसवाल शामिल हैं। इस पूरे मामले को लेकर लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि सौरभ के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में उसके दुबई में होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हवाला के एंगल पर भी मामले की जांच कर रहे हैं। कैश और गोल्ड से भरी गाड़ी की भी जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैश और गोल्ड से भरी कार के बारे में लोकल पुलिस ने लोकायुक्त को जानकारी नहीं दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिली की कार चेतन सिंह की है। पिता के निधन के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति सौरभ शर्मा के पिता शासकीय चिकित्सक रहे हैं। उनके निधन के बाद सौरभ को अनुकंपा नियुक्ति मिली। 2015 से 2023 के बीच सौरभ विभिन्न नाकों पर पदस्थ रहा। इस दौरान उसने अवैध धन अर्जित किया। इस काले धन से उसने कई संपत्तियां साले, पत्नी, दो सहयोगी और मां के नाम से खरीदीं। उसके द्वारा एक होटल का भी संचालन किया जा रहा है। लोकायुक्त ने इनके खिलाफ दर्ज की एफआईआर आरोपी सौरभ शर्मा, उसकी पत्नी और मां उसकी सबसे बड़ी राजदार रही हैं। इसी के साथ शरद जयसवाल एवं चेतन सिंह गौर भी उसके सबसे वश्वसनीय हैं। सौरभ सहित पांचों को पूछताछ के लिए समंस सोमवार को जारी किया गया है। आईटी से मांगी कार और सोने की जानकारी चेतन सिंह गौर के नाम से पंजीकृत इनोवा से आयकर विभाग द्वारा जब्त किए गए कैश और सोना के संबंध में लोकायुक्त की टीम ने जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने पर इसे प्रकरण की विवेचना में शामिल किया जाएगा। संपत्ति का आंकलन जारी आरोपी के मकान और कार्यालय में सर्च के दौरान मिले संपत्ति संबंधी अभिलेखों के विस्तृत परीक्षण कर राशि का आकलन और अपराध में सहयोगी अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जाएगी। सर्च के दौरान प्राप्त बैंक खातों की जानकारी के आधार पर संबंधित बैंकों से खाता विवरण प्राप्त कर परीक्षण किया जाएगा। ये भी खबर पढ़ें… सौरभ शर्मा ने जमीन में गाड़ रखी थी 2 क्विंटल चांदी भोपाल में लोकायुक्त की रेड के दौरान आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकाने से चांदी की 200 सिल्लियां मिली थी। ये सिल्लियां उसने अपने ऑफिस में जमीन के अंदर गाड़ रखी थी। सौरभ शर्मा ने जयपुरिया स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर अपना ऑफिस बना रखा है। यहां उसने फ्लोर में अंडर ग्राउंड लॉकर बना रखा था। जिस पर दो टाइल्स रखे थे और इसके ऊपर कार्पेट बिछा रखा था। पढ़िए पूरी खबर। भोपाल के जंगल में कार में 52kg सोना, 11 करोड़ कैश बरामद आयकर विभाग को भोपाल के मेंडोरी के जंगल में गुरुवार देर रात एक कार से 52 किलो सोना मिला। इसके अलावा, 11 करोड़ रुपए कैश भी बरामद हुए हैं। कार एक मकान के बाहर लावारिस हालत मिली। सोने की कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई है। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *