खरगोन में निमाड़ रेंज DIG सिद्धार्थ बहुगुणा ने सोमवार को वार्षिक निरीक्षण किया। आरआई ऑफिस, शस्त्रागार, रोजनामचा, एमटी शाखा, रेडियो शाखा के रिकार्ड भी देखा। एसपी ऑफिस का निरीक्षण किया और रिकार्ड देखकर सवाल भी किए। उन्होंने टीए-डीए संबंधी जानकारी मांगते हुए सितंबर और अक्टूबर का रिकॉर्ड भेजने को कहा। इसके अलावा साइबर क्राइम और रुटीन केस को लेकर भी जानकारी मांगी। DRP लाइन में आरआई सौरभ कुशवाहा की अगुआई में परेड दल ने सलामी दी। यहां सैनिक सम्मेलन में समस्याओं से रूबरू भी हुए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्न आउट देखा। बलवा ड्रिल का निरीक्षण भी किया। सैनिक सम्मेलन में बोले- थानास्तर पर रोज हल हो परेशानी डीआईजी ने पुलिस आवास, मांगलिक भवन संबंधी समस्याओं में त्वरित कार्रवाई को कहा। सैनिक सम्मेलन में संवाद में बोले- पुलिस स्टाफ एक परिवार है, थानास्तर पर अधीनस्थ स्टाफ से नियमित चर्चा होनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर समस्याएं हल करें।


