समाधान शिविर में 2189 आवेदन मांगों व 31 शिकायतों के मिले

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत घुपसाल (कु) में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमगांव (छु) बम्हनीचारभाठा, भकुर्रा, बूचाटोला, दामाबंजारी, गेरूघाट, घोटिया, जयसिंगटोला, कल्लूबंजारी, केशोटोला, कुहीकला, लाममेटा, मासुल, मेटेपार, टिपानगढ़ के ग्रामीणों से शिकायत एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत व ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों को प्राप्त कुल 2220 आवेदन का निराकरण किया गया। इनमें से 2189 आवेदन मांगों व 31 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह भुआर्य, बालमुकुंद कुंजाम, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, एकांत चंद्राकर, लक्ष्मी मण्डावी, भेष बाई साहू व उतरा निषाद, पंचायतों के समस्त सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार कुमर्दा आकांक्षा साहू, जनपद सीईओ होरीलाल साहू मौजूद रहे। नवीन जॉब कार्ड, नवीन राशन कार्ड वितरित किए शिविर में विभागीय अधिकारियों ने प्रत्येक मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का ग्रामीणों की उपस्थित में निराकरण की जानकारी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस दिया गया। इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई व इसका लाभ उठाने कहा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *