कोरिया में युवा सरपंच ने बदली गांव की तस्वीर:मूलभूत सुविधाओं पर फोकस, कहा- विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश

कोरिया जिले के जनपद बैकुंठपुर में 26 वर्षीय युवा सरपंच आशु कुजूर ने अपनी कार्यशैली से सबका ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मात्र 3 महीने में सलबा पंचायत भवन को आधुनिक रूप दे दिया है। सरपंच के रूप में चुने जाने के बाद से आशु कुजूर ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने पंचायत के बिगड़े हैंडपंपों की मरम्मत करवाई है। अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करवाया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने नुक्कड़ बैठकें और शिविर लगाए हैं। इनमें राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं दी जा रही हैं। नए राशन कार्ड बनाने, नाम जोड़ने या हटाने की सुविधा मिल रही है। निजी शौचालय निर्माण, वृद्धा विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन से जुड़े काम भी किए जा रहे हैं। सरपंच आशु कुजूर का कहना है कि जनता ने उन्हें विश्वास के साथ जनादेश दिया है। वे इसी विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। 120 पंचायतों में से सलबा पंचायत भवन अब सबसे आकर्षक और सुंदर कार्यालय बन गया है। यह पंचायत अब विकास की नई दिशा में अग्रसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *