लाल साड़ी, माथे पर सिंदूर…महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा:मशाल के साथ किया जवानों का सम्मान; सेना के ऑपरेशन सिंदूर की जीत का मनाया जश्न

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक विशेष सिंदूर यात्रा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने यह यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल महिलाओं ने लाल साड़ी पहनी और माथे पर सिंदूर लगाया। उनके हाथों में तिरंगा और मशालें थीं। यह यात्रा आगे चलकर मशाल रैली में तब्दील हो गई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खुद हाथों में तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए। देश भर में इसी तरह की तिरंगा यात्राएं निकल रही यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई के समर्थन में निकाली गई। सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस सफल अभियान ने भारत की सैन्य क्षमता को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया है। देश भर में इसी तरह की तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *