छत्तीसगढ़ के दुर्गम बिजराकछार में पहली बार पहुंचे CM:डिंडोरी में नया कॉलेज, खुड़िया में पीएचसी और लोरमी में बनेगा छात्रावास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के दुर्गम ग्राम बिजराकछार का दौरा किया। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आयोजित समाधान शिविर में उनका यह पहला दौरा था। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे इस आदिवासी और बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी इस अवसर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में पीएचसी का उन्नयन और लोरमी में छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। 6 लोगों को 5.55 लाख रुपए के चेक दिए समाधान शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता वितरित की। इनमें 5 आयुष्मान कार्ड, 5 राशन कार्ड, 20 नोनी सुरक्षा योजना बॉन्ड पत्र शामिल थे। सहकारिता विभाग से 6 लोगों को 5.55 लाख रुपए के चेक दिए गए। 33 लोगों को पीएम आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र मिले। मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण महिला स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि, 3 लखपति दीदी प्रमाण पत्र और 23 मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए। वन विभाग ने अचानकमार जंगल सफारी के लिए महिला स्व-सहायता समूह को सफारी वाहन की चाबी सौंपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *