आत्म स्कूल के पास न बिल्डिंग सेफ्टी प्रमाण और न शिक्षा विभाग के नॉर्म्स फॉलो कर रहा

भास्कर न्यूज | अमृतसर इस्लामाबाद स्थित आत्म पब्लिक स्कूल नियमों का उल्लंघन करके स्टूडेंट्स की जान से खिलवाड़ कर रहा है। स्कूल के पास न तो बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट है और न ही स्कूल एजुकेशन विभाग के नॉर्म्स को फॉलो कर रहा है। इसका खुलासा डिस्ट्रिक एजुकेशन आफिसर (सीनियर सेकंडरी) की ओर से एक समाज सेवक की शिकायत पर की गई जांच में हुआ है। एजुकेशन विभाग के पास शिकायत पहुंची थी कि स्कूल किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं करता है, जिसके बाद शिकायत की जांच उप जिला शिक्षा अफसर (सीनियर सेकंडरी) की ओर की गई। जांच के दौरान स्कूल में कई तरह की कमियां पाई गई। विभाग ने इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में भी भेज दी है, लेकिन अभी तक इस मामले में जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले की जांच मैंने ही करवाई थी। उसी की जांच रिपोर्ट आई है। अभी उस रिपोर्ट को पढ़ा नहीं है। जो भी जांच रिपोर्ट में आया होगा, एक्ट के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी। – साक्षी साहनी, डिप्टी कमिश्नर इस मामले की जांच अब एडवोकेट शुभम ब्याला ने की है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर कम डिस्ट्रिक फीस रेगुलेटरी बॉडी की चेयरमैन साक्षी साहनी को पत्र में लिखा है कि इस मामले की जांच एजुकेशन विभाग की ओर से किए जाने के बावजूद इस पर कार्रवाई क्यो नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि एजुकेशन विभाग की ओर से इस मामले में जांच रिपोर्ट 22 अप्रैल 2025 को बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि स्कूल का कैंपस काफी बड़ा होने के बावजूद सिर्फ 16 आग बुझाऊ यंत्र थे, जोकि स्कूल की बिल्डिंग के अनुसार काफी नहीं है।स्कूल के पास पीडब्लूडी विभाग की ओर से जारी किए जाने वाला बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट भी नहीं था। जो बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट स्कूल की ओर से पेश किया गया है, वह सेशन 2022-23 का था। स्कूल के गेट के बिल्कुल बाहर एक दुकान है, जिससे स्कूल के स्टूडेंट्स किताबें और कापियां खरीदते हैं। स्कूल की ओर से सरकार की गजटेड छुट्टियों को अपने स्कूल में लागू नहीं किया जाता, जोकि सरकार व विभाग की हिदायतों का उल्लंघन है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से मांग की है कि जो स्कूल नियमों का पालन नहीं करते है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *