जामताड़ा में टैंकर से बहाया 8 हजार लीटर पेट्रोल:पेट्रोल पंप पर जांच के लिए 5 दिनों से खड़ी थी गाड़ी, एक बदमाश गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एनएच 419 स्थित गोरायनाला के गोल बायो ऑयल पेट्रोल पंप पर सोमवार रात एक बड़ी घटना सामने आई। बदमाशों ने पांच दिनों से खड़ी 12 हजार लीटर पेट्रोल से भरी टैंकर के दो ड्रेन नोजल खोल दिए। इससे करीब 8 हजार लीटर पेट्रोल पंप परिसर में फैल गया। गार्ड ने बताया कि एक कार में सवार कुछ संदिग्ध लोग पंप के पास रुके। उनमें से दो लोग टैंकर के पास गए। गार्ड के रोकने पर उन्होंने धमकाया और भागने को कहा। पंप मालिक और अन्य लोगों के पहुंचने तक बदमाश टैंकर का नोजल खोल भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ लिया गया। टैंकर को जांच के लिए रोका था पंप मालिक राजू दत्ता के अनुसार, 14 मई को जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने टैंकर को जांच के लिए रोका था। बारिश होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। मिहिजाम पुलिस प्रभारी विवेकानंद दूबे और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन और बालू की मदद से बिखरे हुए तेल को ढंका गया। पेट्रोल की गंध काफी दूर तक फैल गई। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह घटना जांच से बचने के इरादे से की गई प्रतीत हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *