कोंडागांव के ब्लॉक बड़ेराजपुर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। कैंप में खेलकूद गतिविधियों के जरिए बच्चों में टीम भावना का विकास किया जा रहा है। चित्रकला के माध्यम से उनके सूक्ष्म गतिक कौशल को निखारा जा रहा है। इससे बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मकता को नई दिशा मिल रही है। छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर स्कूल के प्राचार्य सी.एल. मरकाम के अनुसार, कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग करते हुए बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है। इस दौरान बच्चे चित्रकला, पोस्टर निर्माण और शब्द निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया शिविर के चौथे दिन तिलक दास, पायल देवांगन और मोहन खूबचंदानी सहित अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बच्चों को निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। यह कैंप बच्चों को नई चीजें सीखने, विचारों की अभिव्यक्ति और नए दोस्त बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है।


