पति की मौत के बाद शव का देहदान:कोरबा में पत्नी बोली- आखिरी इच्छा पूरी की, मेडिकल कॉलेज को सौंपा शव; छात्रों को मिलेगी मदद

कोरबा जिले में एक पत्नी ने अपने पति की मौत के बाद उनका देहदान कर दिया। चैनपुर बसाहट क्षेत्र में सुजान सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी शकुंतला ने शव को मेडिकल कॉलेज को दान में दिया। मृतक के दत्तक पुत्र बहसराम के मुताबिक, सुजान सिंह ने पहले से ही देहदान का संकल्प ले रखा था। परिवार ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। अंगों का प्रत्यारोपण जरूरतमंद लोगों में किया जाएगा मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर कमल किशोर सहारे ने बताया कि यह शव एमबीबीएस छात्रों के शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 55 वर्ष तक की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के अंगों का प्रत्यारोपण जरूरतमंद लोगों में किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज ने चलाया था जन जागरूकता अभियान यह देहदान भारत विकास परिषद और मेडिकल कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का परिणाम है। परिषद की नई कार्यकारिणी नेत्रदान और देहदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। मुनीर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक सुजान सिंह उनके संगठन से जुड़े हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *