सेना को सलाम: तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम के नारे लगाए

मनेंद्रगढ़ | ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शनिवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन भाजपा और अन्य संगठनों ने सेना के सम्मान में किया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम के नारे लगाए। यात्रा में शामिल भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा ने कहा, जब भी किसी ने भारत की ओर आंख उठाई, सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव ने कहा, आज पूरा देश भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व कर रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने जिस तरह से भारतीय सेना के सामने घुटने टेके हैं, उससे हर भारतीय गौरवान्वित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *