पार्षद कालेशाह, शनि कुंद्रा का आरोप- सड़क ऊंची होने पर दुकानें-मकान सड़क के लेवल पर आ चुके

भास्कर न्यूज|अमृतसर वार्ड-48 के पार्षद अश्विनी कालेशाह और वार्ड-49 की पार्षद रितु कुंद्रा के पति शनि कुंद्रा ने आरोप लगाया कि दोनों ही वार्डों में जो लुक डालने का काम चल रहा है, उससे इलाके के लोग परेशान हैं। पुरानी लुक निकाले बिना नया डाल रहे हैं। सड़क ऊंची होने पर दुकानें-मकान सड़क के लेवल पर आ चुके हैं। बारिश के मौसम में सड़कों का पानी दुकानों व घरों में घुसेगा। इससे बीमारियां भी फैलेंगी। लोगों से इसकी शिकायत मिली तो मौके पर पहुंचे। लुक डालने का काम चल रहा था, वह बिल्कुल गलत है। मेन सड़कों का रखरखाव करने के लिए निगम कमिश्नर ने नोडल अफसर तो लगा दिया। लेकिन वार्डों के अंदर सड़कों में जो लुक डालने का काम चल रहा उसका निरीक्षण करने तक का समय नहीं है। शनि कुंद्रा ने बताया कि एसई सिविल व एसडीओ को फोन किया तो स्विच ऑफ आता रहा। जबकि जोन नंबर-3 के जेई ने फोन ही नहीं उठाया। निगम के अफसर विकास कामों को लेकर बेपरवाह नजर आ रहे हैं। सरकार आदेश जारी कर रही कि अफसर छुट्टियों वाले दिन भी फोन चालू रखें ताकि विभागों के काम प्रभावित नहीं हों। इधर वर्किंग डे में भी अफसरों के फोन बंद आ रहे तो कोई रिसीव करना तक सही नहीं समझ रहा है। पार्षद कालेशाह ने कहा कि सालों से एक ही सीट पर बैठे इन अफसरों को अब कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी हो सकती है। यदि मनमानी का यही हाल रहा तो निगम कमिश्नर के दफ्तर का घेराव कर जवाब मांगेंगे। कमिश्नर ने भी इस बारे लैटर जारी किया था कि अफसर पार्षदों का फोन उठाएंगे। यदि किसी वजह से नहीं उठा पाए तो वापस करेंगे। उन्होंने बताया कि मेयर व निगम कमिश्नर को इस बाबत शिकायत भेजी है। काम को आगे बढ़ाने से पहले किसी सीनियर अधिकारी को मौके पर भेज कर पार्षदों की निगरानी में लोगों की सहूलत को ध्यान में रखते काम करवाएं। जल्द सुनवाई नहीं हुई तो लुक का काम खुद ही बंद करा देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *