पति ने चलती बाइक से पत्नी-बच्ची को गिराया:कोरबा में बेटियों के जन्म से सुसराल वाले नाराज; दूसरी युवती से अवैध संबंध का आरोप

कोरबा में एक पति ने अपनी पत्नी और बच्ची को चलती बाइक से गिरा दिया। कुलदीप बघेल (35) की दो बेटी है। लड़की होने से वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। सोमवार को तीनों बाइक से कही जा रहे थे, इसी दौरान उसने जानबूझकर ब्रेक मारकर दोनों को गिरा दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र की घटना है। रामनगर रोड पर हुई इस घटना में पीड़िता अनुराधा बघेल और उनकी बच्ची घायल हो गईं। दोनों के सिर और हाथ में चोट आई थी। पत्नी ने पति पर दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। दोनों ने लव मैरिज की थी 5 साल पहले अनुराधा और कुलदीप बघेल की लव मैरिज हुई थी। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। शादी के बाद कुलदीप कोरबा में एक निजी बैंक में काम करने लगा, जहां वह किराए के मकान में रहता है। बेटियों के जन्म के बाद सुसराल वाले प्रताड़ित करते थे अनुराधा का कहना है कि दो बेटियों के जन्म के बाद से पति, सास और ससुर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। सास-ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद कुलदीप उन्हें कोरबा ले आया वे लोग रामनगर बस्ती में रहते थे। घटना के दिन कुलदीप ने तेज रफ्तार बाइक पर सवार अनुराधा और बच्ची से कहा कि वह उन्हें नहीं रखेगा और गिरा दिया। घटना के बाद दोनों को घर ले गया और शराब पीकर सो गया हादसे में बच्ची के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं, जबकि अनुराधा के सिर और हाथ में चोटें लगीं। घटना के बाद कुलदीप दोनों को घर ले गया और शराब पीकर सो गया। पीड़िता किसी तरह बच्ची को लेकर मानिकपुर चौकी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड के साथ कार में पकड़ाया पति, पत्नी ने पीटा…VIDEO:कोरबा में चौपाटी घुमाने लाया था वकील; घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया तो पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। वकील कार से अपनी प्रेमिका को घुमाने लाया था। इसी दौरान वहां उसकी पत्नी पहुंच गई। दोनों के बीच कहासुनी और बहस इतनी बढ़ गई कि पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *