अमृतसर| यूृ-टयूबर ध्रुव राठी की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादुर और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का वीडियो एआई के माध्यम से बनाकर पेश करने के मामले की वार्ड नंबर 10 की पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान श्रुति विज ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत देकर उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाएं आहत करने पर मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि ध्रुव राठी ने सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवारों का अपमान करते हुए उन्हें आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके पेश किया है। उन्होंने मांग की है कि उपरोक्त वीडियो को यूृ-टयूब से तुरंत हटाया जाए।


