शराब घोटाला…कारोबारी के दामाद के घर EOW की दबिश:धमतरी में दस्तावेजों की जांच जारी; बेशकीमती जमीन खरीदने का आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीम ने शराब कारोबारी अशोक अग्रवाल के दामाद के घर पर छापेमारी की। मंगलवार सुबह शहर के हाईवे से लगे सौरभ इंटरप्राइजेज के घर में ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है जहां जांच जारी है। 8 अधिकारियों की टीम घर में मौजूद है, इसमें महिला अधिकारी भी शामिल है। टीम महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर रही है। अशोक अग्रवाल पर शराब व्यवसाय से कमाए गए पैसों से बेशकीमती जमीन खरीदने का आरोप है। टीम घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। कार्रवाई अभी जारी है। कई जिलों में EOW की कार्रवाई जारी दरअसल छत्तीसगढ़ के कई जिलों में EOW की रेड पड़ी है। जिसमें शराब घोटाले को लेकर कारोबारी के घरों में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इसी के तहत धमतरी शहर के हाईवे से लगे एक बड़े इंटरप्राइजेस के घर में सुबह 7 बजे से ही EOW की टीम पहुंची हुई है। सूत्रों के मुताबिक सौरभ अग्रवाल रायपुर के अशोक अग्रवाल के रिश्ते में दामाद लगते हैं। सुबह अशोक अग्रवाल के घर पर लेनदेन की आशंका के चलते धमतरी टीम जांच में लगी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *