अबोहर नहर में मिला दो बच्चों के पिता का शव:तीन दिन से लापता था, नहर किनारे मिली चप्पलों से हुई पहचान

अबोहर में आज एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मलूकपुरा गांव से तीन दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शव मलूकपुरा माइनर से बरामद हुआ है। मृतक के भाई मेघराज ने बताया कि राज कुमार की शादी 7-8 साल पहले हुई थी। उसके एक लड़का और एक लड़की है। राज कुमार 17 मई को दोपहर के समय बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पक्की टिब्बी गांव के पास नहर किनारे राज कुमार की चप्पलें मिलीं। आज सोशल मीडिया पर कंधवाला रोड बाईपास और आलमगढ के बीच नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान राज कुमार के रूप में की। नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *