रेत-मिट्टी के अवैध परिवहन के 13 मामले:सूरजपुर में प्रशासन का एक्शन; वाहन को जब्त कर थाने में रखवाया

सूरजपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भैयाथान क्षेत्र के समौली, कुस्मुसी, करौटी और बसदेई गांवों में कार्रवाई की। इस दौरान कुल 13 मामले दर्ज किए गए। इनमें 7 रेत, 5 मिट्टी (ईंट) और 1 गिट्टी से जुड़े मामले शामिल हैं। जब्त वाहनों को पुलिस थाना झिलमिली और पुलिस चौकी बसदेई में रखा गया है। वाहन मालिकों पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग के मुताबिक अप्रैल-मई 2025 में अब तक 45 मामले दर्ज हो चुके हैं। यह प्रशासन की लगातार निगरानी का नतीजा है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। लापरवाही नहीं चलेगी – कलेक्टर कलेक्टर जयवर्धन ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की हानि रोकना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। खनिज राजस्व समय पर वसूलने के निर्देश कलेक्टर ने स्वीकृत खदानों के संचालन को लेकर भी निर्देश दिए। खनन पर्यावरण स्वीकृति के अनुसार ही होना चाहिए। खनिज राजस्व समय पर वसूला जाए। केवल स्वीकृत खदानों से ही खनन और परिवहन हो। अवैध स्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *