भास्कर न्यूज | अमृतसर 12वीं कोरियन ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप खालसा कॉलेज में करवाई गई। टूर्नामेंट टेक्निकल डायरेक्टर सीयान कुलदीप सिंह और दिनेश कौशिक की रहनुमाई में मुकाबले हुए। इसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और वेस्ट बंगाल सहित कई राज्यों से करीब 500 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रमोद भाटिया, चेयरमैन स्पोर्ट्स सेल पंजाब और अशोक भाटिया, पूर्व डिप्टी कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन रहे। इनके साथ राजीव वैष्णव, वाइस प्रधान यूथ वेलफेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने कराटे की कला का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने गोल्ड, सिल्वर और कांस्य मेडल जीते। इस मौके पर नेशनल कोच कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, शिव बब्बू तिवारी, गोविंद, तेजेंद्र सिंह, गगन, गुलशन कुमार मौजूद थे।


