सच्ची आध्यात्मिकता केवल कर्मकांडों तक ही सीमित नहीं होती : साध्वी भारती

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा शिवाला बाग भाइयां के राम मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी नवनीत भारती ने दिव्य विचारों को साझा किया। उन्होंने जीवन के गहरे और वास्तविक अर्थों पर प्रकाश डाला। साध्वी ने बताया कि सच्ची आध्यात्मिकता केवल कर्मकांडों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह एक जीवन शैली है। जिसमें करुणा, संयम, सेवा और आत्म-निरीक्षण का समावेश होता है। उन्होंने उदाहरण देते बताया कि जैसे सूरज अपने प्रकाश से अंधकार को दूर करता है, वैसे ही ज्ञान और ध्यान का अभ्यास हमारे भीतर फैले संशय और भय को समाप्त करता है। इस अवसर पर कई प्रेरक भजन प्रस्तुत किए गए। साध्वी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक उपदेश देना नहीं था, बल्कि यह एक जीवंत अनुभव था। समाज में जागरूकता, एकता और सकारात्मकता के संचार के लिए आवश्यक हैं। इस मौके पर कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *