हीट होकर जली बिजली तारें, पावरकॉम कर्मियों ने आग बुझाकर चालू की बिजली

भास्कर न्यूज | अमृतसर गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी गर्मी की बजह से लोगों के पंखे दिन रात चलते रहते है। जिसकी बजह से बिजली की तारें हीट होकर जलने लगती हैं। बटाला रोड गली बांके बिहारी प्रकाश विहार गली में रात को बिजली तारों को अचानक आग लग गई। जिसके कारण मकान के साथ गली में लटकती तारें बुरी तरह के जल गई। जिससे घरों की बिजली बंद हो गई। इसका पता जब लोगों को चला तो उन्होंने ड्यूटी पर तैनात इलाके के जेई को फोन करके सारी जानकारी दी। जेई ने तुरंत अपने कर्मचारी भेजकर जली हुई तारों को ठीक करके इलाके की बिजली चालू की। इलाके के लोगों का कहना है कि अचानक लगी आग को देखकर पहले तो सभी डर गए। परंतु इसके बाद पावरकॉम कर्मियों ने आग बुझाकर बिजली तारों को ठीक किया और बिजली चालू करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *