श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को वापस सरहदी गांवों के गुरुद्वारों में किया विराजमान

अमृतसर| जिला अमृतसर के दो दर्जन से अधिक गांवों में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को वापस गुरुद्वारा साहिबान में स्थापित किया गया है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के चलते 8 मई की रात को गुरुद्वारा नौशहरा ढला, राजाताल, रोड़ा वाली, मुहावा, हवेलिया, खेमकरण इत्यादि गांव से उक्त श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को गुरुद्वारा सतलानी साहिब एवं बीड बाबा बुड्ढा साहब में स्थानांतरित किया गया था। खेमकरण बॉर्डर एरिया के ग्रंथि कश्मीर सिंह एवं रणजीत सिंह ने बताया के आज उक्त पावन स्वरूपों को गांव के गुरुद्वारा साहिबान में स्थापित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *