जगत ज्योति स्कूल का दसवीं का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

अमृतसर| जगत ज्योति मॉडल हाई स्कूल का 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल रितु पुरी, डॉक्टरेट सुमित पुरी और चेयरपर्सन रमा पुरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एक बार फिर स्कूल की शैक्षणिक पहचान को कायम रखा। नंदनी शर्मा ने 94.4% अंक लेकर पहला, दीक्षा शर्मा और जैसिका कौर ने 93.3% अंक लेकर दूसरा और महक ने 92% अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राची, कनिका गिल, अमनदीप कौर, सक्षम, कनिका श्रीवास्तव, शुभकरण और तेजस ने 90% अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल रितु पुरी ने सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *