अमृतसर| भारतीय विद्या भवन्ज पीडी कुमार मैमोरियल ज्ञानदीप स्कूल के छात्रों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 100% सफलता हासिल की। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। अंजलि ने 90%, स्नेहा ने 89.2% और मुस्कान ने 87% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। कुल 15 छात्रों में से 7 ने 80% से अधिक, 4 ने 70% से अधिक और 3 ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए। यह स्कूल भारतीय विद्या भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक समिति के निर्देशन में पिछले 22 वर्षों से वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहा है। इस उपलब्धि पर भवन्ज अध्यक्ष अविनाश महेन्द्रू, उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, निर्देशिका डॉ. अनीता भल्ला और प्रिंसिपल सोनिया सहदेव ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।


