लातेहार में मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत:तेज बारिश के दौरान ईंट भट्ठे पर हुआ वज्रपात, चार घायल

लातेहार जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर वज्रपात से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य मजदूर भी घायल हुए। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के मलसिया निवासी 55 वर्षीय कन्हैया लाल के रूप में हुई। वह रघु लाल के पुत्र थे। घायलों में सुखलाल कवर (25), निलाधार साहू (15), योगेश्वरी कुमारी (16) और जानकी कुंवर (36) शामिल हैं। सभी घायल छत्तीसगढ़ के जिला शक्ति के मलसिया गांव के रहने वाले हैं। घटना उस समय हुई, जब सभी मजदूर भट्ठे पर काम कर रहे थे। तेज बारिश के दौरान अचानक वज्रपात हुआ। आसपास के ग्रामीणों और भट्ठा संचालक कैलाश भगत ने सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने कन्हैया लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बालूमाथ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार भेज दिया है। जांच में सामने आया कि सभी मजदूर छत्तीसगढ़ से आकर इस अवैध भट्ठे पर ईंट बनाने का काम कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *